जब से इस देश ने उधारीकरण के साथ आंखें चार किया है, बहुत से रस्मो-रिवाज भी भारत को उधार के साथ फ्री में मिले हैं। बिल्कुल एक के साथ एक फ्री की स्टाइल में। हमारा देश सभी चीजों में पीछे भले हो, लेकिन क्या मजाल कि दिखावे में किसी से पीछे हो। चाहे जितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगें हिन्दुस्तानी।
आजकल हमारा देश तरक्की के पथ पर कछुआ चाल से सरपट दौड़ा जा रहा है। पड़ोसियों के मुकाबले हमारा मुल्क एक मजबूत लोकतंत्र हो गया है। हमारे देश में जितनी स्वतंत्रता, स्वच्छन्दता है, उतना किसी और देश में नहीं होगी। जो चाहे बोलो, जो चाहे छापो, जो चाहे भेजो। अभिब्यक्ति की पूरी आजादी है। उधारीकरण ने अभिब्यक्ति की आजादी में चार चांद लगा दिया है।
बुजुर्ग लोग अपने जन्म को कोसते हैं कि, काश! उनका जन्म पचास साल पोस्टपोण्ड हो गया होता, तो कम से कम दिल की बात अभिब्यक्त करने की आजादी तो होती। और मुन्नू की मम्मी से प्यार का इजहार करने के लिये, “बागों में बहार है, फ़ूलों पे निखार है... ” जैसी भूमिका तो न बांधनी पड़ती। सीधे कहते, “कहो न प्यार है.... ” मगर तब ऐसी किस्मत कहां थी, कि इतनी अभिब्यक्ति की आजादी मिलती।
अब आजकल अभिब्यक्ति की इतनी आजादी है कि करीना-शाहिद जैसे मासूम बच्चे भी अपने दिल की अभिब्यक्ति यानी की चुम्बन जैसे पुनीत कार्य भी कैफ़े में ही कर लेते हैं। और मीडिया वाले भी अपना परम धरम समझ कर इस थूथना-भिडन्त को बडी आजादी से अभिब्यक्त करते हैं। डीपीएस के छात्र-छात्रा भी अपने धार्मिक अभिब्यक्ति को एम एम एस करने के लिये आजाद हैं। काश! इसकी चौथाई आजादी भी लैला मजनू के जमाने में होती, तो मजनू, “तेरे दर पे आया हूं, कुछ करके जाउंगा... ” के बजाय, ”दुल्हन तो जायेगी दुल्हे राजा के साथ.. ” या, ”दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे... ” गाते। नहीं तो बेचारे कुर्ता फ़ाड़ के, लैला लैला ही चिल्लाते रह गये।
जहां तक अभिब्यक्ति की आजादी की बात है, हमारे नेताओं से ज्यादा शायद ही किसी ने इसका उपयोग किया हो। वाम दल वाले अपनी अभिब्यक्ति के नाम पर हर सरकारी फ़ैसले का विरोध करते थे। और जनता की अभिब्यक्ति के नाम पर सरकार को सरका- सरका कर चलाते रहे। कोई भी नेता कभी भी कुछ भी बोले, बाद में कह दे कि मीडिया ने तोड़ा मरोड़ा है। कोई किसी को शिखण्ड़ी कह दे या शकुनी। यहां तक की विधानसभा और लोकसभा में जूते चप्पल तक चलाकर दिल की अभिब्यक्ति की पूरी आजादी है।
वैसे तो उधार के रस्मो रिवाज में, आजकल वेलेन्टाइन डे सबके सिर चढकर बोल रहा है। आखिर मेहमान जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है। वेलेन्टाइन डे यानी कि प्यार के इजहार का दिन। दिल की अभिब्यक्ति का दिन। अपने देश मे वेलेन्टाइन डे मनवाने के पीछे जरूंर विदेशियों की चाल है। नहीं तो बारहमासी प्यार के फ़सल की भरपूर पैदावार देनेवाले देश में, प्यार के लिये सिर्फ़ एक दिन। इससे हमे जनसंख्या में चीन से पीछे करने की साजिश है। जरा सोचिये आज अगर भगवान श्री कृष्ण होते, तो हजारों गोपिकाओं को एक दिन में हैप्पी वेलेण्टाइन कैसे कह पाते। हमारे नबाब जिनकी हजारों बीबियां होती थी, एक ही दिन में सबसे प्यार का इजहार कैसे कर पाते। अब प्रेमियों को प्यार के इजहार के लिये साल भर इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इस साल भर में जो अपूरणीय क्षति होगी, उसकी भरपाई कैसे होगी। इसलिये जनता की बेहद मांग पर, हर दिन वेलेण्टाइन डे होना चाहिए।
हालांकि हर दिन वेलेन्टाइन डे होने से देश में निकम्मों की फ़ौज बढ जायेगी। क्योंकि गालिब ने इश्क करनेवालों को निकम्मा घोषित कर दिया है। वैसे हमारी सरकार बिना इश्क के ही निकम्मों (बेरोजगारों) की फ़ौज तैयार करने में माहिर है। आदमी सभी काम के बने रहें, इसलिये वेलेन्टाइन डे एक दिन ही ठीक है। यद्यपि प्यार के लिये सिर्फ़ एक दिन होने से कम्पटीशन बहुत टफ़ हो जायेगा। इसलिये सभी होनहर निकम्मों से यही कहना है कि - “ जरा निकम्मों (इश्कबाजों) से कह दो जी, वेलेण्टाइन डे चूक ना जायें... ”






































आप की राय
Kya kahen sahab....Aapki is rachna ke har shabd bahut kuchh kah rahe hain. Ab to bas zarurat hai ki hum log isko samjhe aur apne aachran, apni soch me sudhar layen.
Bahut sundar rachna hai aur iske liye aapko bahut bahut badhai.
Aapki rachnaon me bahut gahrai hoti hai jo logon ko jhajhor kar rakh deti hain.
mind blowing , thought provoking soul stirring rachna
आदरणीय मनोज जी,
सादर !
बहुत खूबसूरत रचना ! बेहतरीन !
एक-एक पंक्ति सार्थक !
बधाई !
आपने इअतना कुछ कह दिया.....
अब हम सोच रहे हैं कि अब हम क्या कहे साहब....................!
मनोज जी ,हम अपने देश के हालात क्या कहें साहब .
धरातल में जा रहा देश ,क्या करे साहब ,बढिया प्रस्तुति ,बधाई
आज भी योग्यता को, जातियों से हम मापें,
सबकी पहचान बनी जात! क्या कहें साहब !!
सुनाऊँ चीख किसे, ‘जानी’ सभी बहरों में,
ना करें देश की हम बात! चुप रहें साहब !!
हम अपने देश के हालात ! क्या कहें साहब !!
दिल में जलते हुये जज़्बात! क्या कहें साहब !!
श्री मनोज जोहनी जी , सादर ! ये वाली आपकी ग़ज़ल मैंने आपकी वेबसाइट पर पहली भी पढ़ी है ! क्या खूब लिखते हैं आप ! डॉ. बाली ने बताया था आपके विषय में और अगर ज्यादा गलत नहीं हूँ तो आपमें भी वाही गुण हैं जो आदरणीय डॉ. बाली में हैं ! बहुत खूब ग़ज़ल ! एक एक अश'आर , सुन्दर !
आपकी इस रचना के बारे में, अब क्या कहे शाहीब
मनोज जी आपकी रचना ने ये सोचने को विवश किया है की अपनी जिस संस्कृति का गुणगान हम करते हैं वो किस निम्न स्तर पर पहुँच रही है.
बच्चियाँ गर्भ में ही मार कर, नौरात्रि मनाएँ,
चढ़ती दहेज से बारात ! क्या कहें साहब !!
कविता के माध्यम से अच्छे प्रश्न मंच पर रखे है......
कुछ न कुछ तो कहना ही पड़ेगा , जानी साहब. कब तक बहरे बन कर बैठे रहेंगे. कब तक अपने जज्बातों को मरते हुए देखेंगे. आखिर कब तक.
देश के हालात को व्यक्त करती हुयी सुन्दर प्रस्तुति.
बधाई.
मनोज जी देश के हालात की बहुत ही सटीक प्रस्तुति की है आपने।
ये हालात बदलना होंगे , हम सबको सामूहिक प्रयास करके।
सराहनीय रचना के लिये बधाई.....
मनोज जी ,
ना कह पाने का भाव लेकर भी ,
आपने मित्र सब कुछ कह दिया
सुन्दर रचना
No words to appreciate your feelings
क्या बात है दोस्त, जरा सी बात मे भी गागर मे सागर भर जाते है लोग (जॉनी)
प्रिय मनोज सर,
कुछ सोचना और सोच कर लिख पाना बड़ी बात होती है, आपकी रचनाओं को पढ़कर मन को खुशी मिलती है।
इस परम्परा को जारी रखिये,,,