ना कोई एहसान चाहिए, अपना हक सम्मान चाहिए,
शिक्षा हमें समान चाहिए, शिक्षा हमें समान चाहिए।
डेस्क बेंच पर एक पढ़े और दूजा रद्दी, टाट पर।
ज्ञान विज्ञान की करे पढ़ाई, कोई पूजा पाठ पर।
चालीसा का पाठ नहीं, सबको बस विज्ञान चाहिए,
शिक्षा हमें समान चाहिए…
मेहनत करने वाला केवल, अपना माथा पीट ले।
पैसे वाला बड़ी शान से, डोनेशन से सीट ले।
शिक्षा में पैसे का नहीं अब, मेहनत का सम्मान चाहिए
शिक्षा एक समान चाहिए….
सभी पढें स्कूलों में ही, कोचिंग का कोई रोल न हो।
पैसे के कारण शिक्षा की, किस्मत अपनी गोल न हो।
बिन पैसे शिक्षा की देखो, किस्मत अपनी गोल न हो।
पढ़ने लिखने के अवसर, सबको एक समान चाहिए।
शिक्षा एक समान चाहिए….
भेदभाव शिक्षा में नहीं हो, राम रहीम या 'जानी' है।
शिक्षा के दम पर हमको, अपनी तकदीर बनानी है।
सस्ती सुलभ,समान पढ़ाई, और न कोई दान चाहिए।
शिक्षा हमें समान चाहिए …