हम अपने देश के हालात ! क्या कहें साहब !!
दिल में जलते हुये जज़्बात! क्या कहें साहब !!
इतने सालों की, जम्हूरियत का, हासिल क्या?
झूठे वादों की है सौगात ! क्या कहें साहब !!…

प्रतिदिन हमारे चारो तरफ बहुत सी घटनाये होती हैं, जो हमारे मन को, विचारों को झकझोर देती हैं। इन घटनाओं पर हम सबके विचार अलग अलग तरह से प्रदर्शित होते हैं। कोई कविता कहता है तो कोई गजल। कोई ब्यंग लिखता है तो कोई कालम। अपने इन्ही विचारों को कहने तथा आपके विचारों को जानने का माध्यम है यह वेबसाइट... आप अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणियाँ / कमेन्ट, हर मुद्दे पर जरूर लिखे। तभी आपका और मेरा संवाद पूरा होगा।
हम अपने देश के हालात ! क्या कहें साहब !!
दिल में जलते हुये जज़्बात! क्या कहें साहब !!
इतने सालों की, जम्हूरियत का, हासिल क्या?
झूठे वादों की है सौगात ! क्या कहें साहब !!…
दिल में है किसके क्या? ये जताते नहीं हैं लोग !
होंठों पे दिल की बात भी, लाते नहीं हैं लोग !
खुद कुछ ना करें, सबकुछ भगवान से चाहें,
सिर सामने यूं ही तो, झुकाते नहीं हैं लोग !!…
है बहुत दुशवार जीना, घर के वीराने से,
जिंदगी आबाद होती, बस तेरे आने से !!
बस तुम्हारी ही खुशी है, इस जहां में बेहिसाब ,
नापकर, गम दूर करता, शाकी पैमाने से !!…
हम अपने प्यार का, उनको हिसाब क्या देंगे !
सवाल ही जो गलत है, जवाब क्या देंगे !
पिलाते हैं जो खुशी, नाप के पैमानों से,
वो भला हमको खुशी, बेहिसाब क्या देंगे ?…
चुनाव खत्म हो गए। जीतने वाले तो राज कर रहे हैं, हारने वाले हार की समीक्षा। वैसे भी जब से हारे हैं, नेता जी मीडिया से भी दूर दूर ही रहते हैं। पता नहीं कब कौन हार का कारण पूँछने लगे। इसलिए हार के काफी दिनों बाद नेताजी बाहर निकले हैं। हार की समीक्षा करने के लिए। आनन फानन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुला ली। ब्रेन स्टार्मिंग शुरू हुई। सभी उपस्थित छोटे बड़े नेताओं ने अपना अपना अनुभव और…
गधे की लात का, पाकिस्तान की बात का, ज़िंदगी के साथ का, आई एस आई के हाथ का, क्या भरोसा? धोबी ने पीछे से डंडा मारा, गधे की लात शुरु। अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकारा, उसकी भारत से बात शुरु। भारत में किसी नेता को छींक भी आई, तो खुफिया विभाग कहे कि, इसमें संलिप्त है आईएसआई। अब कहने को क्या हैं? जिसकी जो इच्छा हो कहे। आखिर लोकतन्त्र है । चुप क्यों रहे ? अगर समय चुनाव का हो, तो कहने सुनने की…
नेता बनूँ मैं देश का, अरमान बहुत है।
पर क्या करूँ मैं दिल मेँ, ईमान बहुत है।
संसद हो या तिहाड़, कोई फर्क नहीं ज्यादा
चोरों, लुटेरों का यहाँ, सम्मान बहुत है। …
मनमोहन सिंह : मनमोहन की मोहनी, करे ना ज्यादा बात। बेकारी और उदारीकरण की चिंता है दिन रात । चिंता है दिन रात, भरेगा कैसे खजाना । सोनिया की मर्जी पर जाने, किस दिन पड़ जायेगा जाना। अर्थनीति के तेज खिलाडी, राजनीति में फ़िसड्डी। राजा, ममता और कलमाड़ी, बने गले की हड्डी। मुखिया बने देश के लेकिन, सोनिया की ही सुने सलाह। राजग वाले कहें शिखण्ड़ी, मगर भरे ये कभी न आह। भरें कभी ना आह, सहें…
हम भी लूटें, तुम भी लूटो, लूटने की आजादी है।
सबसे ज्यादा वो लूटेगा, जिसके तन पर खादी है।
मंदिर-मस्जिद में उलझाओ, आरक्षण के वादे दो,
याद ना कर पाये जनता, मुद्दा जो बुनियादी है। …
शहर में आजकल, घर वो, बना नहीं सकता।
इधर-उधर से जो, ’ऊपरी’ कमा नहीं सकता।
कार्डों, गिफ़्टों के दौर में, सिर्फ दिल से
बना तो सकता है रिश्ते, निभा नहीं सकता …
जिस दिल पे हमको नाज था, ये दिल वही रहा।
अब ये भले, जमाने के, काबिल नहीं रहा।
कुछ तो जमाने का भी है, कसूर इश्क में,
दिल को ही दे कसूर जो, वो गालिब नहीं रहा।
माहौल खुश बनाने की, शुरुआत कीजिये ।
हंस करके हरेक शख्स से, बस बात कीजिये
उलझन में ना रहो कि, क्या सही है क्या गलत?
बस आँख मुंद- करके, दिल का, साथ दीजिये ।
यूं …
शायद चुनाव क्षेत्र में, मुसलमान बहुत हैं।
बरसों पुराने जख्म, चुनावों में कुरेदो
भावनात्मक मुद्दों में, ज…
यूँ तो हमारा देश बहुत सी बातों में पूरी दुनिया का नेता रहा हैं। जैसे गरीबी में सबसे आगे। कामचोरी या घुसखोरी, में सबमें अब्वल ही रहा हैं। इधर एक सर्वेक्षण में हमारे प्रशासनिक अधिकारी, पूरे एशिया में सबसे अधिक निकम्मे हैं, यह बताया गया हैं। हमारे प्रशासनिक अधिकारी, बहुत ही उम्दा किस्म के निकम्मे और भ्रष्ट बताए गए हैं। हमें नाज हैं एसे महान प्रशासकों पर। …
जब से इस देश ने उधारीकरण के साथ आंखें चार किया है, बहुत से रस्मो-रिवाज भी भारत को उधार के साथ फ्री में मिले हैं। बिल्कुल एक के साथ एक फ्री की स्टाइल में। हमारा देश सभी चीजों में पीछे भले हो, लेकिन क्या मजाल कि दिखावे में किसी से पीछे हो। चाहे जितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगें हिन्दुस्तानी। …
आप की राय
Kya kahen sahab....Aapki is rachna ke har shabd bahut kuchh kah rahe hain. Ab to bas zarurat hai ki hum log isko samjhe aur apne aachran, apni soch me sudhar layen.
Bahut sundar rachna hai aur iske liye aapko bahut bahut badhai.
Aapki rachnaon me bahut gahrai hoti hai jo logon ko jhajhor kar rakh deti hain.
mind blowing , thought provoking soul stirring rachna
आदरणीय मनोज जी,
सादर !
बहुत खूबसूरत रचना ! बेहतरीन !
एक-एक पंक्ति सार्थक !
बधाई !
आपने इअतना कुछ कह दिया.....
अब हम सोच रहे हैं कि अब हम क्या कहे साहब....................!
मनोज जी ,हम अपने देश के हालात क्या कहें साहब .
धरातल में जा रहा देश ,क्या करे साहब ,बढिया प्रस्तुति ,बधाई
आज भी योग्यता को, जातियों से हम मापें,
सबकी पहचान बनी जात! क्या कहें साहब !!
सुनाऊँ चीख किसे, ‘जानी’ सभी बहरों में,
ना करें देश की हम बात! चुप रहें साहब !!
हम अपने देश के हालात ! क्या कहें साहब !!
दिल में जलते हुये जज़्बात! क्या कहें साहब !!
श्री मनोज जोहनी जी , सादर ! ये वाली आपकी ग़ज़ल मैंने आपकी वेबसाइट पर पहली भी पढ़ी है ! क्या खूब लिखते हैं आप ! डॉ. बाली ने बताया था आपके विषय में और अगर ज्यादा गलत नहीं हूँ तो आपमें भी वाही गुण हैं जो आदरणीय डॉ. बाली में हैं ! बहुत खूब ग़ज़ल ! एक एक अश'आर , सुन्दर !
आपकी इस रचना के बारे में, अब क्या कहे शाहीब
मनोज जी आपकी रचना ने ये सोचने को विवश किया है की अपनी जिस संस्कृति का गुणगान हम करते हैं वो किस निम्न स्तर पर पहुँच रही है.
बच्चियाँ गर्भ में ही मार कर, नौरात्रि मनाएँ,
चढ़ती दहेज से बारात ! क्या कहें साहब !!
कविता के माध्यम से अच्छे प्रश्न मंच पर रखे है......
कुछ न कुछ तो कहना ही पड़ेगा , जानी साहब. कब तक बहरे बन कर बैठे रहेंगे. कब तक अपने जज्बातों को मरते हुए देखेंगे. आखिर कब तक.
देश के हालात को व्यक्त करती हुयी सुन्दर प्रस्तुति.
बधाई.
मनोज जी देश के हालात की बहुत ही सटीक प्रस्तुति की है आपने।
ये हालात बदलना होंगे , हम सबको सामूहिक प्रयास करके।
सराहनीय रचना के लिये बधाई.....
मनोज जी ,
ना कह पाने का भाव लेकर भी ,
आपने मित्र सब कुछ कह दिया
सुन्दर रचना
No words to appreciate your feelings
क्या बात है दोस्त, जरा सी बात मे भी गागर मे सागर भर जाते है लोग (जॉनी)
प्रिय मनोज सर,
कुछ सोचना और सोच कर लिख पाना बड़ी बात होती है, आपकी रचनाओं को पढ़कर मन को खुशी मिलती है।
इस परम्परा को जारी रखिये,,,